एमपी उपचुनावों में BJP का दबदबा, 6 साल में 60% से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस को दी मात; क्या दतिया उपचुनाव के नतीजे पलटेगी बाजी?

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Aug, 2026 01:59 PM

bjp dominates mp by elections defeating congress in over 60 of seats

MP desk: दतिया विधानसभा उपचुनाव के आज नतीजे घोषित होने जा रहे है। इसके लिए सुबह से लगातार वोटों की गिनती जारी है। उपचुनाव के नतीजों में कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस आगे हो रही है। हांलाकि, अंतिम राउंड के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, एमपी में...

MP desk: दतिया विधानसभा उपचुनाव के आज नतीजे घोषित होने जा रहे है। इसके लिए सुबह से लगातार वोटों की गिनती जारी है। उपचुनाव के नतीजों में कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस आगे हो रही है। हांलाकि, अंतिम राउंड के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, एमपी में पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा कांग्रेस को मात दी है। करीब 6 सालों में उपचुनावों में बीजेपी ने 60 प्रतिशत से ज्यादा सीटोें पर सफलता हासिल की। 

वर्तमान बीजेपी में कुल 164 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के 64 विधायक हैं। भारत आदिवासी पार्टी का भी एक विधायक है। खास बात यह है कि दतिया उपचुनाव के परिणाम आने के बाद बीजेपी या कांग्रेस की एक सीट बढ़ सकती है। वहीं, वर्ष 2024 में मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी बढ़त बनाए रखी, जबकि एक सीट पर उसे हार का सामना करना पड़ा। अमरवाड़ा और बुधनी विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की, जबकि विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई।

वर्ष 2019 से 2024 तक के छह वर्षों में मध्यप्रदेश की राजनीति में उपचुनावों पर भाजपा का दबदबा साफ नजर आया। इस दौरान प्रदेश में 36 विधानसभा और एक लोकसभा सीट सहित कुल 37 सीटों पर उपचुनाव हुए। इनमें भाजपा ने 23 विधानसभा सीटों के साथ एकमात्र लोकसभा सीट भी जीतकर कुल 24 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ 13 विधानसभा सीटें आईं। इस तरह उपचुनावों में भाजपा का सफलता प्रतिशत करीब 64 फीसदी रहा और अधिकांश मुकाबलों में सत्ताधारी दल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!