रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे घनश्याम सिंह, दतिया में कांग्रेस की बड़ी उड़ान, जानिए 10वें राउंड के आंकड़े

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Aug, 2026 02:54 PM

datia bypoll congress surges ahead

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस लगातार अपनी बढ़त मजबूत करती जा रही है।

दतिया। मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस लगातार अपनी बढ़त मजबूत करती जा रही है। दसवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा पर और भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस अब कुल 10,842 वोटों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

10वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 5,539 वोट, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,957 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 1,582 वोटों की बढ़त हासिल की, जिसके बाद उसकी कुल लीड बढ़कर 10,842 वोट हो गई।

मतगणना के शुरुआती दौर में मुकाबला बेहद कांटे का रहा था, लेकिन चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने जो बढ़त बनाई, वह लगातार बढ़ती जा रही है। दसवें राउंड तक पहुंचते-पहुंचते कांग्रेस ने भाजपा को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है, जिससे कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

हालांकि अभी मतगणना के कुछ राउंड शेष हैं और अंतिम परिणाम घोषित होना बाकी है। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 12 से 15 हजार वोटों से जीत का दावा किया था, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने भरोसा जताया था कि अंततः जीत भाजपा की होगी। अब सभी की निगाहें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हैं कि कांग्रेस अपनी बढ़त को और बढ़ाती है या भाजपा वापसी कर पाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!