Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Aug, 2026 03:37 PM

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस लगातार बढ़त बढ़ाती जा रही है।
दतिया। मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच भाजपा के लिए लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 11वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए करीब 11,800 वोटों की लीड बना ली है। शुरुआती राउंड में कांटे की टक्कर देने वाली भाजपा अब मुकाबले में काफी पीछे नजर आ रही है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष के बूथ पर भी पार्टी पिछड़ गई। इसे भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस खेमे में लगातार बढ़त से उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है।
इधर, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना के दौरान निराश नजर आए और जानकारी के मुताबिक वे मतगणना केंद्र से रवाना हो गए। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की बढ़त हर राउंड के साथ बढ़ती जा रही है, जिससे उनकी जीत की संभावना मजबूत होती दिखाई दे रही है।
11वें राउंड के प्रमुख आंकड़े
कांग्रेस (घनश्याम सिंह): 3,871 वोट
भाजपा (आशुतोष तिवारी): 2,871 वोट
कुल बढ़त: लगभग 11,800 वोट
दतिया उपचुनाव की मतगणना अभी जारी है और आगे के राउंड में तस्वीर और साफ होगी, लेकिन फिलहाल कांग्रेस निर्णायक बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।