दतिया उपचुनाव के बाद क्या करेंगे नरोत्तम मिश्रा? पंजाब केसरी से खास बातचीत में खोले पत्ते

Edited By meena, Updated: 27 Jul, 2026 07:33 PM

narottam mishra reveals his cards in an exclusive conversation with punjab kesar

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत में अपने राजनीतिक भविष्य, दतिया विधानसभा उपचुनाव और भाजपा में...

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने पंजाब केसरी से विशेष बातचीत में अपने राजनीतिक भविष्य, दतिया विधानसभा उपचुनाव और भाजपा में अपनी भूमिका को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "अब मुझे कोई पद नहीं चाहिए।" उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में अहम माना जा रहा है।

दतिया उपचुनाव के बाद अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन जहां भी जिम्मेदारी देगा, वहां पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य किसी पद की प्राप्ति नहीं, बल्कि भाजपा को मजबूत करना है।

दतिया उपचुनाव को आप किस नजरीए से देखते हैं?
जवाब : नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता के भ्रष्टाचार के कारण सीट खाली हुई थी। दतिया की जनता ने इसको दिल पर लिया है कि हमारा विधायक भ्रष्टाचार के चलते तिहाड़ जेल में गया है। आक्रोश में जनता भाजपा को जिताएगी।

सवाल: अगर आप चुनाव जीत जाते हैं तो नरोत्तम मिश्रा की भूमिका क्या रहेगी? इस सवाल पर आशुतोष तिवारी ने कहा था कि वहीं जो एक छोटे भाई की बड़े भाई के लिए होती है। इस पर आपकी क्या सोच है?
जवाब: नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं सार्वजनिक रूप और व्यक्तिगत रुप से भी आशुतोष को अपना छोटा भाई मानता हूं। आशुतोष को जिताने के लिए हम पूरी ताकत और शिद्दत के साथ लगे हैं।

सवाल: कार्यकर्ता कहते हैं कि जब अपना चुनाव होता था तो नरोत्तम दो या चार घंटे सोते थे, अब सिर्फ एक आधा घंटे ही सो पाते हैं? क्या इस बार ज्यादा बड़ी चुनौती है?
जवाब: इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनौती हो या न हो, हमको अपना फर्ज अच्छे से निभाना चाहिए। जो हम करने की कोशिश कर रहे हैं। जो काम दिया है उसे मनसा वाचा कर्मणा से निभाना है।

वीडियो


सवाल: चेहरा अभी भी आप ही हो, पोस्टर वायरल हुआ है?
जवाब: इस सवाल का जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने न कहते हुए सिर हिला दिया और कहा कि चेहरा भाजपा के आशुतोष तिवारी ही हैं और हम सब उनके साथ हैं।

सवाल: आप दिल्ली गए थे, क्या कुछ भरोसा मिला वहां से?
जवाब: दिल्ली दौरे को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि मैं दिल्ली में किसी नेता से नहीं मिला हूं और न ही किसी नेता से इस बारे में मेरी बात हुई है। अभी 3 तारीख तक कोई बात नहीं करनी उसके बाद बात करने का पर्याप्त समय है। अपने शीर्ष नेतृत्व को प्रणाम करने जरूर जाऊंगा।

सवाल: राजनीति में कोई अपेक्षा?
जवाब: नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुझे पद कोई नहीं चाहिए, पार्टी से कोई अपेक्षा नहीं है। बस पार्टी काम देती रहे।

सवाल:  कार्यकर्ता के बड़े सैलाब पर क्या कहना चाहोंगे?
जवाब: कार्यकर्ताओं के सैलाब पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह सैलाब विश्वास का है। यह सैलाब आत्मीयता का है। ये सैलाब हमारे प्रेम के कारण आगे भी बना रहेगा। इस सैलाब का पद से कोई संबंध नहीं है।

सवाल: लोगों को जोड़े रखने के लिए नरोत्तम को पावर में रहना पड़ेगा?
जवाब : इस सवाल के जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ढाई साल से हमारे पास कोई पद नहीं था। मैं कार्यकारिणी में भी नहीं था। फिर भी ढाई साल से सारे कार्यकर्ता साथ थे। आगे भी साथ रहेंगे। ये प्रेम के कारण मेरे साथ हैं। हमारा इनता आत्मीयता का रिश्ता है। सुख दुख का रिश्ता है। हम हमेशा साथ रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!