दतिया उपचुनाव: मतगणना शुरू, काउंटिंग सेंटर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, बड़े अंतर से जीत का किया दावा

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Aug, 2026 08:16 AM

bjp candidate ashutosh tiwari claims big victory

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।

दतिया। मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जबकि सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। पहला रुझान सुबह करीब 9 बजे तक आने की संभावना है।

इसी बीच मतगणना स्थल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपनी जीत का भरोसा जताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। कमल के फूल के साथ जनता खड़ी है और हम अच्छे अंतर से चुनाव जीतेंगे।

दतिया उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। मतगणना कुल 15 राउंड में होगी। इसके लिए 21 टेबल लगाई गई हैं, जिनमें 20 टेबल ईवीएम और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित है। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

अब प्रदेश की निगाहें पहले रुझान और हर राउंड के नतीजों पर टिकी हैं। दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि दतिया की जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!