10 या 20 हजार दो नहीं तो जेल जाओ, रिश्वत मांगने वाले ASI पर बड़ी कार्रवाई

Edited By meena, Updated: 07 Jul, 2026 02:48 PM

asi suspended for demanding bribe

मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सबलगढ़ थाने में पदस्थ एक सहायक उप पुलिस निरीक्षक (एएसआई) का आरोपियों से रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के...

मुरैना : मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सबलगढ़ थाने में पदस्थ एक सहायक उप पुलिस निरीक्षक (एएसआई) का आरोपियों से रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सहायक उप पुलिस निरीक्षक रामबाबू निबोरिया मारपीट के एक मामले में आरोपियों को थाना प्रभारी का भय दिखाकर जेल भेजने से राहत दिलाने के नाम पर पैसों की मांग करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में वह आरोपियों से 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक देने की बात कहते हुए सुनाई दे रहा है। वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए सहायक उप पुलिस निरीक्षक रामबाबू निबोरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की जांच सबलगढ़ के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) को सौंपी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की विभागीय कारर्वाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!