राज्य में कलेक्टर का बड़ा एक्शनः तहसील की सहायक को किया निलंबित, रिश्वत मांगने का आरोप; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jun, 2026 02:15 PM

major action by the collector in the state tehsil assistant suspended over

कोरबाः छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां तहसील कार्यालय कटघोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 मंजू कृष्णा धिरही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा...

कोरबाः छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां तहसील कार्यालय कटघोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 मंजू कृष्णा धिरही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय कटघोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 मंजू कृष्णा धिरही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल, अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत संबंधित मामले में शिकायत सौंपी गई थी। जिसमें बताया गया कि तहसील कार्यालय कटघोरा में नकल जारी करने के एवज में आवेदक किशन कुमार से अवैध राशि की मांग की गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

मामले की जांच और परीक्षण के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा ने सहायक ग्रेड-02 मंजू कृष्णा धिरही के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके आधार पर कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पोंड़ी-उपरोड़ा निर्धारित किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!