Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Jun, 2026 06:34 PM

दुर्गः छत्तीसगढ़ राज्य में इस वक्त बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां डीआईजी आईपीएस नगेन्द्र नाथ त्रिपाठी का अचानक दिल्ली तबादला किया गया है। राज्य में भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए करोड़ों रुपए के स्क्रैप चोरी की घटना के बाद यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भिलाई के डीआईजी आईपीएस नगेन्द्र नाथ त्रिपाठी का तबादला दिल्ली मुख्यालय में कर दिया गया है। वह 2009 बैंच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी है। वर्तमान में CISF में प्रतिनियुक्ति पर डीआईजी के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के स्थान पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बोकारो के पूर्व पुलिस अधीक्षक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी चंदन कुमार झा की सीआईएसएफ भिलाई के डीआईजी के पद पर पदस्थापना की है।
स्क्रैप चोरी मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र के बड़े अधिकारियों और सीआईएफ के जवानों से भी पूछताछ की गई थी। माना जा रहा था कि सेल की ध्वजवाहक इकाई में सयंत्र के अंदर बिना किसी मिलीभगत के करोड़ों रुपए के स्क्रैप चोरी की घटना को अंजाम देना असंभव था। वहीं, अब तक मुख्य सरगना संजय सिंह के साथ 13 आरोपियों को स्क्रैप चोरी मामले में पकड़ा गया है। इसके बाद सीआईएफ ने यह बड़ी फेरबदल की है।