भाजपा के दिग्गज नेता एवं सांसद का काफिला अचानक रूका, ग्रामीणों ने किया विरोध; जानें पीछे की बड़ी वजह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jun, 2026 01:08 PM

the convoy of a senior bjp leader and mp came to a

शहडोलः मध्यप्रदेश के शहडोल में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का काफिला अचानक रूका है। करीब 1 घंटे तक सांसद को रूकना पड़ा। दरअसल, यहां ग्रामीणों ने उनका विरोध किया है। लोगों ने झापर नदी पर बने पुल को चालू कराने...

शहडोलः मध्यप्रदेश के शहडोल में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का काफिला अचानक रूका है। करीब 1 घंटे तक सांसद को रूकना पड़ा। दरअसल, यहां ग्रामीणों ने उनका विरोध किया है। लोगों ने झापर नदी पर बने पुल को चालू कराने तथा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।

बता दें कि सांसद जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच उन्हें ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा है।  सांसद का काफिला भमरहा प्रथम गांव में ग्रामीणों ने रोक लिया और झापर नदी पर बने पुल को चालू कराने तथा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। लगभग एक घंटे तक सांसद का काफिला मौके पर रुका रहा, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विस्तार से बताईं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ब्यौहारी विधानसभा के दौरे पर पहुंचे थे। यहां स्थित ग्राम कोना टोला में जन चौपाल आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने तथा ग्रामीणों के बीच रात्रि विश्राम के लिए सांसद जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भमरहा प्रथम गांव के लोगों ने उनका काफिला रोक लिया। ग्रामीणों ने बीच रास्ते सांसद को अपनी समस्याएं सुनाई। आरोप है कि करीब तीन साल पहले झापर नदी पर पुल निर्माण हो चुका है, लेकिन उसे चालू नहीं किया गया।

इसके अलावा पुल के लिए कुछ किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन प्रभावितों को अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिली है। किसानों ने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। वहीं, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लोगों को भरोसा दिलाया किया कि मुआवजे की राशि शीघ्र दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!