Edited By meena, Updated: 10 Aug, 2026 02:26 PM

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भारी बारिश के चलते भीषण हादसा हो गया। यहां जिले के पड़ाना के पास झिरी नाले के तेज बारिश के बहाव में कार बह गई। कार में कुल 11...
राजगढ़ (धर्मराज सिंह) : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भारी बारिश के चलते भीषण हादसा हो गया। यहां जिले के पड़ाना के पास झिरी नाले के तेज बारिश के बहाव में कार बह गई। कार में कुल 11 लोग सवार थे। जिनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद 3 लोग किसी तरह निकलकर बचने में सफल रहे। लेकिन बाकी के लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 6 शव बरामद किए गए हैं, 2 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश और नाले के उफान से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।
जानकारी के मुताबिक, देवास जिले के सतवास से राजगढ़ की ओर आ रही कार झिरी नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। किसी तरह 3 लोग निकलकर बचने में सफल रहे। बाकी अन्य गहरे पानी में समा गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 6 शव बरामद किए गए हैं। बरामद शवों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति है।