MP में बड़ा हादसा! छात्रों से भरी गाड़ी अचानक पलटी, 15 स्टूडेंट्स थे सवार; मची चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Aug, 2026 10:26 AM

major accident in mp vehicle carrying students suddenly overturns

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नागपुर मार्ग स्थित लिंगा बायपास के पास शनिवार देर रात छात्रों से भरी एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 15 छात्र घायल हो गए। पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में...

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नागपुर मार्ग स्थित लिंगा बायपास के पास शनिवार देर रात छात्रों से भरी एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार 15 छात्र घायल हो गए। पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में सवार सभी 18 छात्र सिवनी जिले के शासकीय हाई स्कूल दिघोरी के हैं। छात्र धार्मिक यात्रा पर प्रसिद्ध जाम सावली हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह सभी जामसावली मे दर्शन करने वाले थे। बताया जाता है कि देर रात जब बोलेरो लिंगा बायपास क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक परीक्षण कर उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल छात्रा के सिर और कान के समीप गहरी चोट होने के कारण तत्काल ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर टांके लगाए गए। अन्य घायल छात्रों के हाथ, पैर, कंधे और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं।        

चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि सभी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बोलेरो सड़क किनारे पलट गई, जिससे वाहन में बैठे छात्र उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए वाहन के शीशे और दरवाजे खोलकर छात्रों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य संभाला।      

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होना सामने आया है। हालांकि यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति अथवा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई। मामले में आवश्यक वैधानिक कारर्वाई शुरू कर दी गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायल छात्रों के परिजनों को अवगत कराया गया।

अस्पताल में परिजनों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। प्रशासन ने जिला अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि धार्मिक यात्राओं एवं लंबी दूरी की यात्रा के दौरान वाहन की गति नियंत्रित रखें, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!