MP में BJP कैबिनेट मंत्री को 6 साल पुराने केस में बहुत बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी,हक में सुनाया फैसला

Edited By Desh Raj, Updated: 31 Jul, 2026 11:25 PM

major relief for bjp cabinet minister in 6 year old case

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल 6 साल पुराने केस में ये फैसला आया है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को जिला कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तुलसी सिलावट को उपचुनाव के दौरान दर्ज मामले में राहत मिली है और उन्हें बरी कर...

(इंदौर): मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल 6 साल पुराने केस में ये फैसला आया है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को जिला कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तुलसी सिलावट को उपचुनाव के दौरान दर्ज मामले में राहत मिली है और उन्हें बरी कर दिया है।

कोर्ट ने कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के 6 साल पुराने मामले में बरी कर दिया है। अदालत ने यह माना कि उन्होंने सांवेर चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया था।

दरअसल उनके चुनाव प्रचार में ज्यादा भीड़ इकठ्ठा हुई थी। इसी के चलते  पुलिस ने उनके खिलाफ महामारी अधिनियम और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। गवाहों के बयान कोर्ट में हुए लेकिन तुलसी सिलावट के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने फिर उनके हक में फैसला सुनाया। लिहाजा ये मंत्री तुलसी सिलावट को बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!