बड़ी खबर: MP के तत्कालीन AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, जानिए किस मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Jul, 2026 04:05 PM

breaking news mp aig anil mishra sentenced to life imprisonment find

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां एआईजी अनिल मिश्रा को जयपुर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर दुष्कर्म और नाबालिग से गलत हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में आरोपी को आजीवन...

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां एआईजी अनिल मिश्रा को जयपुर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर दुष्कर्म और नाबालिग से गलत हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही जुर्माने से भी दंडित किया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामल वर्ष 2012 का है। बताया गया कि पीड़िता के पति पर एक मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में मदद की उम्मीद से पीड़िता एआईजी अनिल मिश्रा के संपर्क में आई थी। मार्च 2012 में भोपाल में दोनों की मुलाकात हुई। जहां आरोपी ने कानूनी सहायता का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी दौरान अनिल मिश्रा ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मदद के बहाने अलग-अलग जगह बुलाकर आरोपी ने पीड़िता को हवस का शिकार बनाया।

आरोप है कि अप्रैल 2014 में आरोपी ने पीड़िता की नाबालिग बेटी के साथ भी गलत हरकत की। वहीं, अब अदालत ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी है, जबकि पीड़िता की नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करने के मामले में तीन वर्ष के कारावास और जुर्माने से भी दंडित किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!