भरे मंच से भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, डिप्टी CM के सामने बोले- शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?

Edited By meena, Updated: 09 Aug, 2026 03:42 PM

bjp mp janardan mishra s harsh words

रीवा एयरपोर्ट पर दो नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है...

रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा एयरपोर्ट पर दो नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंच से बोलते हुए सांसद ने पेट्रोल में एथेनॉल के इस्तेमाल का विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी की।

सांसद जनार्दन मिश्रा ने भरे मंच से कहा कि विरोधी विरोध करते हैं कि 18 सौ किमी के चक्कर लगाकर तेल मिलता है। जब मोदी जी कहते हैं कि इसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाओं तो कहते हैं शुद्ध तेल नहीं मिल रहा, आंदोलन हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि "शुद्ध पेट्रोल कहां से आएगा तुम्हारे बाप के यहां से आएगा" जैसी टिप्पणी करते हुए मंच से आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सांसद के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो लोगों में चर्चा में है और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर प्रतिक्रिया सामने आने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!