पूर्व CM भी हुए  Gen-Z की ताकत के दीवाने,बोले- जो बड़े-बड़े राजनीतिक दल नहीं कर पाए वो Gen-Z ने कर दिया

Edited By Desh Raj, Updated: 28 Jul, 2026 08:07 PM

even a former cm marvels at the power of gen z

पिछले दिनों जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए छात्रों के प्रदर्शन पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ी बात बोली है और साथ ही बीजेपी पर निशाना साधा है। बघेल ने कहा कि अभी पूरे देशभर में घटना का केंद्र दिल्ली

(डेस्क): पिछले दिनों जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए छात्रों के प्रदर्शन पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ी बात बोली है और साथ ही बीजेपी पर निशाना साधा है। बघेल ने कहा कि अभी पूरे देशभर में घटना का केंद्र दिल्ली का जंतर-मंतर बना हुआ था।  देशभर से बच्चे और उनके अभिभावक वहां पहुंचे हुए थे।  सरकार को पहली बार झुकना पड़ा और मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहा करते थे कि NDA सरकार में मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते, लेकिन यहां पर इस्तीफा हुआ है और सरकार को झुकना पड़ा है।.

जो बड़े-बड़े राजनीतिक दल नहीं कर पाए वो Gen-Z ने कर दिया-बघेल

वहीं बघेल ने कहा कि बच्चों पर दिल्ली में पैलेट गन चलाई गई और बिहार में तो AK-47 तक निकाल ली गई। लेकिन AK-47 का प्रयोग दुश्मनों और आतंकवादियों के लिए होता है लेकिन ये सरकार बच्चों को इससे डरा रही है। साथ ही भूपेश बघेल ने कहा है कि अब नया दौर आ रहा है जो बड़े बड़े राजनीतिक दल नहीं कर पाए वो Gen Z ने कर दिखाया है। पहले मोदी जी के निशाने पर नेता और उद्योगपति हुआ करते थे, लेकिन अब उनका निशाना Gen-Z है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!