भाजपा विधायक से प्रताड़ित सरपंच ने कलेक्टर कार्यालय में पिया जहर, कहा- धमकियों से आ चुका हूं तंग

Edited By meena, Updated: 06 Aug, 2026 03:30 PM

sarpanch harassed by bjp mla consumes poison at collector s office

कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम सीतापुर के सरपंच अमर सिंह मंडलोई ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पी लिया...

बुरहानपुर (राजू सिंह) : कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम सीतापुर के सरपंच अमर सिंह मंडलोई ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पी लिया। सरपंच ने आरोप लगाया कि सचिव तुकाराम, सहायक सचिव प्रजापति और नेपानगर विधायक मंजू दादू के नाम लेते हुए कहा कि पंचायत में भ्रष्टाचार हुआ है और भ्रष्टाचार उजागर न हो इसलिए उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सरपंच को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

PunjabKesari

बुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्राम सीतापुर के सरपंच अमर सिंह मंडलोई शिकायत लेकर अधिकारियों से मिलने आए थे। सरपंच का आरोप है कि पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी सामने लाने पर उन्हें सचिव तुकाराम, सहायक सचिव प्रजापति और नेपानगर विधायक मंजू दादू के नाम लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार उजागर न हो, इसलिए उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।

PunjabKesari

इसी से आहत होकर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय परिसर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। इस बीच कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोप लगाया कि जिले में भ्रष्टाचार और दबाव की राजनीति के कारण जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सरपंच द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!