कालेज के बाहर छेड़खानी से तंग छात्राएं पहुंची कलेक्टर के पास, कहा- मनचले दिखाते हैं न्यूड फोटो और वीडियो,तंग आ चुकीं

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Jul, 2026 06:39 PM

female students fed up with harassment outside the college approached collector

इंदौर को देश का सबसे सुरक्षित और स्मार्ट शहर कहा जाता है... लेकिन अब इसी शहर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर शिकायत की।

इंदौर (सचिन बहरानी):  इंदौर को देश का सबसे सुरक्षित और स्मार्ट शहर कहा जाता है... लेकिन अब इसी शहर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर शिकायत की। छात्राओं का संगीन आरोप है कि कॉलेज के बाहर कुछ असामाजिक तत्व रोजाना उनका पीछा करते हैं, अश्लील हरकतें करते हैं। बड़ा ही संगीन आरोप लगाते हुए लड़कियों ने कहा कि कभी न्यूड फोटो और वीडियो दिखाकर परेशान करते हैं। यहां तक कि सार्वजनिक जगहों पर अपने प्राइवेट पार्ट्स तक भी दिखाते हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

PunjabKesari

गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज के बाहर कुछ असामाजिक तत्व रोजाना उनका पीछा करते हैं, गंदे कमेंट्स और अश्लील इशारे करते हैं। कई युवक मोबाइल पर न्यूड फोटो और अश्लील वीडियो दिखाकर परेशान करते हैं।  छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में करीब 10 हजार छात्राएं पढ़ाई करती हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

उनका दावा है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई कुछ दिनों बाद थम जाती है। छात्राओं ने कॉलेज परिसर और आसपास स्थायी पुलिस सुरक्षा, नियमित पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में अब इंदौर पुलिस कमिश्नरी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वही कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि मामले को गंभीरता से देखा जाएगा और उचित कार्रवाई भी की जाएगी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!