जिले में वीबी जीरामजी एक्ट 2025 की हुई शुरूआत, कलेक्टर, सीईओ ने ग्राम बरौदा पहुंच कर किया पौधरोपण

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Jul, 2026 01:57 PM

implementation of the vb jiramji act 2025 launched in the

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जीरामजी अधिनियम (विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)) का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 से हो गया है। जिले के सभी 408 पंचायतों में इसकी शुरूआत हो गई है। इसका अवलोकन करने कलेक्टर डॉ....

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जीरामजी अधिनियम (विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)) का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 से हो गया है। जिले के सभी 408 पंचायतों में इसकी शुरूआत हो गई है। इसका अवलोकन करने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम बरौदा पहुंचे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सविता चंद्राकर, सीईओ कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम नंदकुमार चौबे भी शामिल हुए।

PunjabKesari

कलेक्टर और सीईओ ग्राम बरौदा के मुक्तिधाम परिसर में वीबी जीरामजी अधिनियम के तहत मुनगे एवं अमरूद के पौधे का रोपण किया। कलेक्टर ने इस परिसर के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। इस परिसर में आज 250 से अधिक पौधे रोपे गए साथ ही योजना के तहत 40 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं, जिनके द्वारा 1200 पौधे रोपे जाएंगे। इस अवसर पर धरसींवा जनपद सीईओ आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!