MP में कलेक्टर का एक्शनः पटवारी को तत्काल किया निलंबित, जमीन के बटांकन आदेश के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत मांगी थी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Jun, 2026 05:34 PM

collector takes action in mp patwari immediately suspended for

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक पटवारी अनुशील जोसफ को सस्पेंड किया है। आरोप है कि पटवारी ने बटांकन आदेश का अमल करने के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत...

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक पटवारी अनुशील जोसफ को सस्पेंड किया है। आरोप है कि पटवारी ने बटांकन आदेश का अमल करने के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की थी। जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर ने काम में लापरवाही बरतने और रिश्वत मांगने के आरोप के बाद पटवारी अनुशील जोसफ को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पटवारी अनुशील जोसफ पर बटांकन आदेश का अमल करने के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर की थी। शिकायत मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी को सस्पेंड कर दिया है।

साथ ही संबंधित बटांकन आदेश का जल्द से जल्द अमल करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि आम लोगों से जुड़े मामलों में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर की सख्ती के बाद जहां पीड़ित को न्याय मिला है तो वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में दहशत भी फ़ैल गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!