Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jun, 2026 09:55 AM

राजगढ़ः मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एसपी अमित सुरेश तोलानी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस विभाग में पदस्थ दो आरक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि एक आरक्षक ने कथित तौर पर धोखाधड़ी से पुलिस भर्ती परीक्षा पास की थी। जबकि...
राजगढ़ः मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एसपी अमित सुरेश तोलानी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस विभाग में पदस्थ दो आरक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि एक आरक्षक ने कथित तौर पर धोखाधड़ी से पुलिस भर्ती परीक्षा पास की थी। जबकि दूसरा चोरी के वाहन प्रकरण में आरोपी पाया गया। एसपी में दोनों को उनकी सेवा से बर्खास्त किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा है।
जानकारी के अनुसार, आरक्षक रामवीर रावत ने वर्ष 2013 की मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाकर धोखाधड़ी से चयन प्राप्त किया था। शिकायत की जांच में सामने आया कि आरक्षक ने छलपूर्वक परीक्षा पास की। इसी आधार पर उसे पुलिस विभाग में नियुक्ति मिली थी। वहीं, दूसरे मामले में आरक्षक रवि जाटव को चोरी के वाहन प्रकरण में संलिप्त पाया गया। दरअसल, थाने में दर्ज मामले में एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाश की जा रही थी। जांच में चोरी की घटना में आरक्षक रवि जाटव की भूमिका सामने आई।
दोनों मामलों में लंबे समय तक चली जांच और उसमें पुष्टि होने के बाद एसपी ने कड़ा रूख अपनाया है। आरक्षक रामवीर रावत पर मामले में थाना एसटीएफ भोपाल में अपराध वर्ष-2024 एफआइआर दर्ज की गई। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद एसपी ने आरक्षक को सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की। जबकि रवि जाटव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। आरोप प्रमाणित होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे भी सेवा से बर्खास्त कर दिया।