बड़ा कांड! BJP नेता ने सरेआम महिला सरपंच को पहनाई माला, लगा गंभीर आरोप; पार्टी में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Jul, 2026 02:24 PM

major incident bjp leader publicly garlands female

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान भाजपा नेता ने मंच पर बैठी महिला सरपंच को माला पहना दी। जिस पर महिला के पति और...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान भाजपा नेता ने मंच पर बैठी महिला सरपंच को माला पहना दी। जिस पर महिला के पति और सामाज के लोगों ने नाराजगी जताई। सरपंच के पूरे परिवार का करीब 1 साल के लिए बहिष्कार किया है। जबकि बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। नेता पर पंचायत से वसूली का आरोप भी लगा है। पुलिस जांच में जुटी है।    

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है। यहां स्थित ग्राम पंचायत हरिगवां में करीब 10 दिन पूर्व स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मंच पर महिला सरपंच समेत भाजपा नेता मंशाराम साहू व अन्य बैठे थे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता मंशाराम साहू ने मंच पर बैठी महिला सरपंच को माला पहना दी। जिस पर महिला के पति और समाज के लोगों ने नाराजगी जताई। मौके पर जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि नेता जी को माला सरपंच महिला के हाथ में देनी चाहिए थी। न की उनके गले में डालनी चाहिए थी।

इसके बाद ग्रामीणों ने सरपंच के पूरे परिवार को 1 साल के लिए समाज से बहिष्कृत करने का फरमान जारी कर दिया। वहीं, पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता पर पंचायत के कामों में वसूली का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में रघुनाथनगर थाना प्रभारी धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत थाने में की गई है। मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। थाना प्रभारी का कहना है कि वे जांच के लिए गांव जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!