Edited By Desh Raj, Updated: 09 Jul, 2026 10:34 PM

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से क्राइम का संगीन कारनामा सामने आय़ा है। यहां पर एक हैड कांस्टेबल का ऐसा काला कारनामा सामने आया है जिससे पुलिस विभाग भी शर्म से झुक गया है। है
(इंदौर): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से क्राइम का संगीन कारनामा सामने आय़ा है। यहां पर एक हैड कांस्टेबल का ऐसा काला कारनामा सामने आया है जिससे पुलिस विभाग भी शर्म से झुक गया है। हैड कांस्टेबल ने महिला सिपाही के साथ ही छेडछाड़ करके सनसनी मचा दी है।
जानकारी के मुताबिक देवास औद्योगिक थाने में तैनात कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा पर महिला सिपाही से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता सिपाही ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पर पीछा करने, धमकी देने और बंधक बनाने की कोशिश करने का बड़ा आरोप लगाया है। पीड़िता कांस्टेबल ने कहा है कि कई दिनों से राहुल उसे परेशान कर रहा है और शादी करने का दबाव बना रहा है। हैड कांस्टेबल की छेड़खानी से परेशान होकर उसने अपना ट्रांसफर करवाया लेकिन फिर भी उसका पीछा करना नहीं छोड़ रहा है।
हेड कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक आरोपी हेड कॉन्स्टेबल राहुल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के मुताबिक एक साल पहले दोनों की पोस्टिंग देवास औद्योगिक थाने में हुई थी, पोस्टिंग के दौरान राहुल शर्मा से दोस्ती हुई। जान पहचान बढ़ने के बाद राहुल शादी करने का दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर महिला सिपाही ने देवास से इंदौर ट्रासफर करवा लिया.
लेकिन राहुल शर्मा अपनी हरकत से बाज नहीं आय़ा और पीछा करता रहा। मोबाइल ब्लॉक करने के बाद अलग-अलग नंबरों से कॉल करता रहा। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि हेड कॉन्स्टेबल ने एक बार उसे कार को लॉक करके मारपीट भी की थी।
लिहाजा आरोपी राहुल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करके लाइन हाजिर किया है। मामला दर्ज होने के बाद से हेड कन्स्टेबल का नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का पक्ष सुनने के बाद आगे का एक्शन होगा।