युवती से संबंध बना रहा था पुलिस आरक्षक! शादी का झांसा देकर किया कांड; मामला जान उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Jul, 2026 01:01 PM

police constable was having a relationship

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती के साथ पुलिस आरक्षक ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर करीब 3 साल तक संबंध बनाए गए। इसके बाद आरोपी ने शादी से साफ इंकार किया है। पीड़िता की...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती के साथ पुलिस आरक्षक ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर करीब 3 साल तक संबंध बनाए गए। इसके बाद आरोपी ने शादी से साफ इंकार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक सनत मीरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर का है। यहां पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पुलिस आरक्षक सनत मीरी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि 3 साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया गया। विरोध करने पर जल्द शादी करेंगे भरोसा दिया गया। इसी बीच युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो, आरोपी ने साफ-साफ मना कर दिया। जिससे पीड़िता को गहरा सदमा लगा। उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता ने तखतपुर थाना में लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध शारीरिक शोषण से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक सनत मीरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके अलावा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!