Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Jul, 2026 04:03 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने दोस्ती और प्रेमजाल में फंसाकर लड़की के साथ होटल में संबंध बनाए। करीब 11 महीने तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण का...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने दोस्ती और प्रेमजाल में फंसाकर लड़की के साथ होटल में संबंध बनाए। करीब 11 महीने तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जहां एक 16 वर्षीय छात्रा दुष्कर्म का शिकार हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात अभिषेक धीरज पिता विजय धीरज नाम के युवक से हुई। युवक ने दोस्ती का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद प्रेमजाल में फंसाया। धीरे-धीरे नाबालिग लड़की को भरोसा दिलाकर साथ घूमाने ले गया।
आरोप है कि युवक उसे अपने साथ एक होटल में ले गया। इस दौरान लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर करीब 10 महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। लड़की के विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया गया। नाबालिग ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने लड़की के साथ थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक धीरज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।