शिक्षिका के साथ बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो किया बड़ा कांड; पूरा मामला जान उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jun, 2026 11:15 AM

had a relationship with a female teacher committed a shocking act when

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां शादी का झांसा एक  शिक्षिका के साथ संबंध बनाए गए। आरोप है कि शिक्षक ने पांच माह तक लगातार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया।...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां शादी का झांसा एक  शिक्षिका के साथ संबंध बनाए गए। आरोप है कि शिक्षक ने पांच माह तक लगातार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया। जिससे परेशान होकर महिला टीचर ने फंदे पर लटक कर जान दी। पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा किया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, महिला टीचर एक शासकीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। यहां बलौदाबाजार में वह किराए के मकान में रहती थी। ​उसी मकान के बगल वाले कमरे में आरोपी अभिषेक कुमार जायसवाल भी रहता था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाते थे। आरोपी है कि अभिषेक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर पिछले 5 महीनों से लगातार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। लेकिन, जब मृतिका ने इसकी जानकार प्रेमी युवक को दी और शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ इंकार कर दिया।

आरोप है कि पीड़िता के साथ मारपीट-गाली गलौज भी की गई। जिससे परेशान होकर बीती 22 जून 2026 को युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मौके पर मृत शिक्षिका का मोबाइल और एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए गए। बताया गया कि आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल की प्रताड़ना और धोखाधड़ी से परेशान होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने जांच में जुटाए साक्ष्यों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। आरोपी अभिषेक कुमार जायसवाल पिता ओमप्रकाश उम्र 30 वर्ष ​निवासी ग्राम निमधा, थाना मरवाही, जिला पेंड्रा वर्तमान में निवासी सिविल लाइन बलौदाबाजार को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!