युवती से सामूहिक दुष्कर्म! 2 युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Jun, 2026 11:12 AM

young woman gang raped

सीधीः मध्यप्रदेश के सीधी में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि दो युवकों ने घर में घुसकर बारी-बारी दरिंदगी की है। दरअसल, दोनों युवक घर में पेंट का काम करने आए थे। लेकिन, यहां घर...

सीधीः मध्यप्रदेश के सीधी में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि दो युवकों ने घर में घुसकर बारी-बारी दरिंदगी की है। दरअसल, दोनों युवक घर में पेंट का काम करने आए थे। लेकिन, यहां घर में युवती को अकेला पाकर नीयत बिगड़ गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र की है। जहां घर में पेंट का काम करने आए दो युवकों ने युवती को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवती घर में अकेली थी। दोनों लड़कों ने युवती के कमरे में बंधक बनाया। बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घर में चोरी की घटना को अंजाम भी दिया है। इसके बाद मौके पर फरार हो गए।

परिजनों के घर लौटने पर युवती ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। देर रात पुलिस ने मामला दर्ज किया। बताया गया कि आरोपियों ने युवती को डरा धमकाकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लिए। लेकिन, जब इससे भी मन नहीं भरा, तो उन्होंने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!