सरकारी अफसर ने शादी का वादा कर युवती से होटल में कई बार बनाए संबंध, केस दर्ज होते ही हुआ फरार

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Jun, 2026 05:07 PM

officer absconding after rape case registration

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सूरजपुर में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सूरजपुर में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी अधिकारी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, युवती और नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि अधिकारी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर रायपुर के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब भी उसने शादी की बात की, आरोपी लगातार बहाने बनाकर टालता रहा।

पीड़िता को जब यह महसूस हुआ कि उसके साथ शादी का झूठा वादा कर धोखा किया गया है, तो उसने गंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में सूरजपुर जिले के लटौरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार है। सूत्रों के अनुसार, उसने 6 जून से मेडिकल लीव ले रखी है और तब से कार्यालय भी नहीं पहुंचा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

मामले की जांच में पुलिस अब होटल रिकॉर्ड, मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवती के बयान और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!