Edited By meena, Updated: 12 Jun, 2026 11:53 AM

मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए...
भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर ग्वालियर नगर, ग्वालियर ग्रामीण, सिवनी और शिवपुरी जिलों में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
भाजपा संगठन इन नियुक्तियों के जरिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने में जुटा है। पार्टी का मानना है कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और अनुसूचित जाति वर्ग के बीच पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। सूची जारी होने के बाद संबंधित जिलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।