MP मे BJP नेता के खिलाफ जबरदस्त एक्शन,देखते रह गए बड़े-बड़े और करोड़ों की संपत्ति मिट्टी में मिलाई, रसूख खत्म

Edited By Desh Raj, Updated: 07 Jun, 2026 11:22 PM

major action against prominent bjp leader in mp

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भाजपा नेता के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई हुई है। इस एक्शन के बाद हड़कंप है। दरअसल यहां पर बीजेपी नेता के अवैध निर्माण पर प्रशासन का खतरनाक डंडा चला है और 7 करोड़ रुपये की संपति पर स्ट्राइक हुआ है

(नीमच): मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भाजपा नेता के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई हुई है। इस एक्शन के बाद हड़कंप है। दरअसल यहां पर बीजेपी नेता के अवैध निर्माण पर प्रशासन का खतरनाक डंडा चला है और 7 करोड़ रुपये की संपति पर स्ट्राइक हुआ है। जानकारी के मुताबिक जिले के मनासा नगर परिषद ने शहर में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन पर बनी अवैध दुकानों को जमींदोज कर दिया है।

भाजपा नेता उज्जवल पटवा पर अवैध निर्माण के आरोप

इस कार्रवाई के बाद हड़कंप है।  जानकारी के अनुसार नगर के माहेश्वरम कॉलोनी क्षेत्र के पास शासकीय नजूल आबादी भूमि  पर सालों पहले अवैध रूप से नामांतरण कराकर निर्माण कार्य किया गया था। साल 2012 में भाजपा नेता उज्जवल पटवा पर शासकीय भूमि पर नियमों के विपरीत नामांतरण कराने का आरोप लगा था। साल 2022 में यहां पर महज एक  दुकान के निर्माण की अनुमति थी, लेकिन अनुमति शर्तों का उल्लंघन करते हुए एक की जगह आठ दुकानो का निर्माण कर लिया गया। नगर परिषद का कहना है कि यह निर्माण नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की स्वीकृति एवं आवश्यक व्यावसायिक डायवर्सन के बिना किया कर दिया गया था  जो नियमों के विपरीत था।

वहीं नगर परिषद मनासा ने  जनवरी 2026 को पारित प्रस्ताव के माध्यम से इस भूमि पर दी गई निर्माण अनुमति तथा विवादित नामांतरण को निरस्त कर दिया था। इसी मामले में ये कार्रवाई अमल मे लाई गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरु हुई तो हड़कंप मच गया, इस कार्रवाई में अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद चर्चा का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!