BJP पार्षद सहित 5 लोगों पर मामला दर्ज, इस मामले में हुआ बड़ा एक्शन

Edited By Desh Raj, Updated: 21 Jul, 2026 04:04 PM

case registered against 5 people including a bjp councilor

इंदौर में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट आया है।  भाजपा पार्षद सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में 23 जून को हुए गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट मजिस्ट्रेट सुबोध...

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट आया है।  भाजपा पार्षद सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में 23 जून को हुए गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट मजिस्ट्रेट सुबोध अभ्यंकर ने वॉर्ड-31 के पार्षद बालमुकुंद सोनी, रिचार्ज शाफ्ट लगाने वाले कपिल शर्मा सहित तीन अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।

PunjabKesari

इस हादसे में एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। महिला इंफ्लूएंसर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एयर एंबुलेंस से मुंबई रेफर किया गया था। वहीं घटना में पार्षद बालमुकुंद सोनी की एक्टिवा भी जलकर खाक हो गई थी । इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता रितेश ईनाणी द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!