भोपाल में BJP पार्षद के कार्यालय पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने की कार्रवाई

Edited By meena, Updated: 10 Jul, 2026 06:04 PM

bulldozer used on bjp councilor rajesh choukse s office in bhopal

राजधानी भोपाल में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 62 के भाजपा पार्षद राजेश चौकसे द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन कार्यालय को तोड़ दिया...

भोपाल (इजहार खान) : राजधानी भोपाल में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 62 के भाजपा पार्षद राजेश चौकसे द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन कार्यालय को तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने तीन दिन पहले निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह अतिक्रमण अमला मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम की टीम की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।

PunjabKesari

तीन दिन पहले जारी नोटिस में कहा गया था कि भवन अनुज्ञा और भवन निर्माण संबंधी दस्तावेजों की जांच होगी। इस संबंध में 3 दिन के भीतर दस्तावेज जमा कराने को कहा गया था।

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की नजर इस पर है कि भाजपा पार्षद राजेश चौकसे या नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!