नगर परिषद उपाध्यक्ष के पति ने खुद को मारी गोली, मौत से पहले पार्षदों से मांगी माफी

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Jul, 2026 12:05 PM

morena leader s husband found dead after gunshot

जिले के कैलारस नगर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा राणावत के पति अशोक राणावत ने अपने फार्महाउस पर खुद को गोली मार ली।

मुरैना। जिले के कैलारस नगर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा राणावत के पति अशोक राणावत ने अपने फार्महाउस पर खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, अशोक राणावत रविवार दोपहर अपने एक साथी के साथ रोजाना की तरह फार्महाउस पहुंचे थे। कुछ देर बाद उन्होंने अपने साथी और बटाईदार मटरे कुशवाह को बाजार भेज दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने शराब लाने के लिए कहा, जबकि वे लंबे समय से शराब का सेवन नहीं करते थे। साथी के बाजार जाने के बाद फार्महाउस पर अशोक राणावत अकेले रह गए।

घटना से पहले उन्होंने अपने कुछ परिचितों और नगर परिषद के पार्षदों से फोन पर बातचीत की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने यदि कभी किसी से जाने-अनजाने में कोई गलती हुई हो तो उसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने अपने एक मित्र को भेजे संदेश में परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों का ध्यान रखने की बात भी लिखी थी।

कुछ समय बाद जब उनका साथी बाजार से वापस लौटा तो अशोक राणावत खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों और परिचितों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में परिवार ने लगातार कई दुखद घटनाएं देखी थीं। उनके तीन चचेरे भाइयों का निधन हो चुका था और हाल ही में एक भतीजे की भी बीमारी के कारण मौत हुई थी। बताया जाता है कि इन घटनाओं का जिक्र उन्होंने अपने करीबी लोगों से भी किया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन परिस्थितियों और आत्महत्या के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है।

कैलारस थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है और पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!