नरोत्तम मिश्रा समर्थकों पर बड़ा एक्शन, 27 लोगों पर FIR दर्ज,टिकट कटने के बाद किया था हंगामा

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Jul, 2026 10:52 PM

action against narottam mishra s supporters fir registered against 27 people

दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बीती रात हुए उपद्रव और पुलिस पर पथराव के मामले में 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

(दतिया):  दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बीती रात हुए उपद्रव और पुलिस पर पथराव के मामले में 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र जिले में लागू आदर्श आचरण संहिता के बीच बीती रात हुए उपद्रव के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, आदर्श आचरण संहिता लागू होने के बावजूद कुछ लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए जमावड़ा किया और पुलिस प्रशासन पर पथराव किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्रशासन का कहना है कि उपद्रव में शामिल लोगों ने न केवल कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया, बल्कि आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों का भी उल्लंघन किया, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपचुनाव के दौरान आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

किसी भी राजनीतिक दल, कार्यकर्ता या समर्थक द्वारा नियमों की अनदेखी या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं से चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!