टिकट कटा, लेकिन भरोसा नहीं! भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को सौंपी पहली बड़ी जिम्मेदारी, लिस्ट जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Jul, 2026 11:34 AM

bjp gives narottam mishra major responsibility

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपने प्रस्तावित स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दी है, जिसमें डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है। इसे पार्टी का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि संगठन उन्हें चुनावी अभियान में अहम भूमिका देना चाहता है।

दतिया उपचुनाव को लेकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से सक्रिय थे और उन्हें भाजपा का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था। हालांकि, पार्टी ने अंतिम समय में उनका टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद नरोत्तम समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली और राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं।

अब भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में डॉ. नरोत्तम मिश्रा को शामिल कर उन्हें चुनाव प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। राजनीतिक जानकार इसे पार्टी के डैमेज कंट्रोल के साथ-साथ संगठन की एकजुटता का संदेश मान रहे हैं। माना जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभाएं, रोड शो और चुनावी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

भाजपा की प्रस्तावित स्टार प्रचारक सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि टिकट कटने के बाद मिली इस नई जिम्मेदारी को डॉ. नरोत्तम मिश्रा किस तरह निभाते हैं और दतिया उपचुनाव में भाजपा के लिए कितनी प्रभावी भूमिका अदा करते हैं..

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!