Edited By Desh Raj, Updated: 10 Jul, 2026 10:38 PM

दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस्तीफों का दौर ऐसा चला है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नरोत्तम मिश्र का टिकट कटने से समर्थकों में भारी बवाल है। वो चेतावनी दे रहे हैं औऱ आलाकमान से टिकट बदलने की मांग कर...
(दतिया): दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस्तीफों का दौर ऐसा चला है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नरोत्तम मिश्र का टिकट कटने से समर्थकों में भारी बवाल है। वो चेतावनी दे रहे हैं औऱ आलाकमान से टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं।
समर्थक बोले- प्रदेश के नेता नहीं चाहते कि नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री बने
गुस्साए समर्थको का कहना है कि नरोत्तम मिश्रा अमित साह के खास हैं और प्रदेश के नेता उन्हें पसंद नहीं करते हैं, ये नेता नहीं चाहते कि नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री बने। इसलिए ये टिकट काटा गया है। दतिया की जनता के साथ धोखा हुआ है।
ये टिकट नरोत्तम मिश्रा का नहीं कटा है अमित शाह के छोटे भाई का टिकट कटा है। इसलिए वो अमित शाह से अपील करते हैं कि फिर से विचार करके नरोत्तम मिश्रा को टिकट दिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सब इस्तीफा दे देंगें।
वहीं टिकट कटने से दतिया के जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित 291 बूथों के अध्यक्षों ने भी इस्तीफा देकर हलचल मचा दी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों के इस्तीफे दे दिए हैं। सभी भाजपा पार्षदों ने भी इस्तीफे देकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। दतिया में भाजपा के लिए ये मुश्किल घड़ी समझी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दतिया भाजपा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। जिला अध्यक्ष से लेकर नगर मंडल तक सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया अपना इस्तीफा भाजपा कार्यालय को भेज दिया है। समर्थको का कहना है कि नरोत्तम मिश्रा अमित साह के खास हैं और प्रदेश के नेता उन्हें पसंद नहीं करते हैं, वे नहीं चाहते कि नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री बने। इसलिए वो अमित शाह से अपील करते हैं कि नरोत्तम मिश्रा को टिकट दिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सब इस्तीफा दे देंगें।