नरोत्तम मिश्रा जीतते तो MP में बन जाता नया पावर सेंटर? BJP के फैसले के बाद यही सबसे बड़ा सवाल

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Jul, 2026 10:27 AM

narottam mishra dropped over power shift fears

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव ने नामांकन प्रक्रिया के बीच बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है।

भोपाल/दतिया। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव ने नामांकन प्रक्रिया के बीच बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अंतिम समय में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट बदलकर पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को मैदान में उतार दिया। इस फैसले ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है, क्योंकि डॉ. मिश्रा पिछले कई महीनों से चुनावी तैयारियों में सक्रिय थे और उनका नाम लगभग तय माना जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा था, लेकिन दिल्ली स्तर पर मिले फीडबैक, सत्ता और संगठन के बीच संतुलन बनाने की रणनीति तथा स्थानीय चुनावी समीकरणों का आकलन करने के बाद पार्टी ने अंतिम समय में उम्मीदवार बदलने का निर्णय लिया। भाजपा का यह कदम साफ संकेत देता है कि पार्टी इस उपचुनाव को पूरी रणनीतिक गंभीरता के साथ लड़ना चाहती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति के प्रभावशाली नेताओं में रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान सरकार के दौरान उन्हें सरकार के सबसे ताकतवर मंत्रियों में गिना जाता था। ऐसे में यदि वे उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचते, तो उनके दोबारा मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने और संगठन में उनका प्रभाव बढ़ने की संभावनाओं पर भी चर्चाएं तेज हो सकती थीं।

हालांकि भाजपा ने इन तमाम अटकलों के बीच संगठनात्मक पृष्ठभूमि वाले चेहरे आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताकर यह संकेत दिया है कि पार्टी व्यक्तिगत प्रभाव से अधिक चुनावी रणनीति और संगठनात्मक संतुलन को प्राथमिकता दे रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा का यह दांव दतिया की जनता कितना स्वीकार करती है और उपचुनाव के नतीजे प्रदेश की राजनीति में क्या नया संदेश देते हैं।

दतिया उपचुनाव अब केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है, बल्कि इसे भाजपा की रणनीति, नेतृत्व की प्राथमिकताओं और प्रदेश की बदलती राजनीतिक दिशा की कसौटी के रूप में भी देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में यह मुकाबला मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाइयों में शामिल होने की संभावना रखता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!