BJP में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां, मोर्चों के संभाग और जिला प्रभारियों का ऐलान

Edited By meena, Updated: 14 Jul, 2026 09:15 PM

major organizational appointments in chhattisgarh bjp

छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के...

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के संभाग प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इसके साथ ही मोर्चे के जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है।

PunjabKesari
PunjabKesari

इसी क्रम में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए भी संभाग प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा की है। वहीं जिला स्तर पर भी प्रभारी और सह-प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जा सके।


इसके अलावा भाजपा ने रविदास जयंती समारोह के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तरीय संयोजक और सदस्यों की भी नियुक्ति की है। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और विभिन्न मोर्चों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक पार्टी की पहुंच को और मजबूत करना है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!