Edited By Desh Raj, Updated: 07 Jun, 2026 08:23 PM

छतीसगढ़ के रायपुर में एक बड़ा एक्शन हुआ है। महिला उत्पीड़न के एक केस में लापरवाही करने पर SI को सस्पेंड कर दिया गया है। रायपुर के SP ने बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।
(रायपुर): छतीसगढ़ के रायपुर में एक बड़ा एक्शन हुआ है। महिला उत्पीड़न के एक केस में लापरवाही करने पर SI को सस्पेंड कर दिया गया है। रायपुर के SP ने बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। इस फैसले को जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप है। दरअसल रायपुर के धरसीवां क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप मामले को लेकर पुलिस विभाग ने ये बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है।
लापरवाही बरतने के आरोप में उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे तत्काल प्रभाव से निलंबित
जानकारी के मुताबिक जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में सिलयारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले में कार्रवाई आदेश देते हुए अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।इस एक्शन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
जांच के दौरान पाया गया है कि उप निरीक्षक जितेंद्र दुबे ने बहुत बड़े स्तर पर लापरवाही बरती है, इससे विभाग की साख को भी बट्टा लगा है । पुलिस विभाग ने मामले की संजीदगी को देखते हुए फौरन निलंबन कार्रवाई की है। विभाग ने साफ कर दिया है कि जनता से जुड़े मामले मे किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विपक्षी नेताओं ने भी लगातार निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। लिहाजा SI पर निलंबन गाज गिराने के फैसले को एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।