दतिया में जल्द होगा जिलाध्यक्ष का ऐलान! चर्चा में ये 6 चेहरे, खंडेलवाल के दिल्ली दौरे से बढ़ी हलचल
Edited By meena, Updated: 13 Aug, 2026 06:07 PM

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी थी। अब जल्द भी संगठन नई नियुक्तियां करने वाला है...
दतिया (राघवेंद्र यादव) : मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने पूरी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी थी। अब जल्द भी संगठन नई नियुक्तियां करने वाला है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिल्ली दौरे के बाद अटकलें हैं कि जल्द ही भाजपा दतिया जिला कार्यकारिणी घोषित कर सकता है। इसी बीच दतिया जिले की कमान किसके हाथ में आएगी, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए दतिया में 6 प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आए हैं।
ये हैं प्रमुख दावेदार
संगठन के भीतर और कार्यकर्ताओं के बीच जिन नेताओं के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है उनमें आशुतोष तिवारी, रामनरेश यादव, कालीचरण कुशवाहा, माधवेन्द्र परिहार, अनूप यादव और दिनेश शर्मा शामिल हैं। सभी दावेदार लंबे समय से संगठन और क्षेत्र में सक्रिय हैं। चुनाव, आंदोलन और जनसंपर्क के दौरान इनकी भूमिका को लेकर भी कार्यकर्ताओं में अलग-अलग राय है।
संगठनात्मक कसौटी पर होंगे खरे
भाजपा में जिलाध्यक्ष का चयन केवल वरिष्ठता के आधार पर नहीं, बल्कि संगठन क्षमता, जनाधार, चुनावी प्रबंधन और सरकार- संगठन समन्वय के आधार पर किया जाता है। इसी कारण पार्टी नेतृत्व बेहद सोच-समझकर निर्णय लेने की तैयारी में है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि नया जिलाध्यक्ष वह हो जो पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर सके और आने वाले चुनावों में भाजपा की स्थिति को और बेहतर बना सके।
कयासों का दौर जारी
नामों की चर्चा के साथ ही जिले में कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। कोई युवा चेहरे की वकालत कर रहा है तो कोई अनुभवी नेता को तरजीह देने की बात कर रहा है। जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर भी कार्यकर्ताओं में चर्चाएं हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद ही लगेगी। इसी बीच आज प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।
Related Story

राज्य में कैबिनेट फेरबदल की चर्चा तेज, इन मंत्रियों के नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा!

UCC पर छत्तीसगढ़ सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग से शुरू होगा जन-संवाद का दौर

भाजयुमो जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उठे सवाल

भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष के भाई पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का केस, SP से शिकायत के बाद पुलिस...

दतिया में लगे पोस्टर से गायब हुई नरोत्तम मिश्रा की तस्वीर, ये नेता हुए हाइलाइट, सियासी पारा हाई

दतिया : भाजपा में फिर सियासी घमासान! पार्षदों ने नपा अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, नरोत्तम समर्थक...

दतिया पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, माई निवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, जुटे सैकड़ों...

कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां! इन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें नाम

छतरपुर में बड़ी सियासी हलचल! CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख शिंदे और अमित भटनागर की मुलाकात से...

भाजपा में अचानक बड़ा ऐलान, एक साथ कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, लिस्ट जारी