Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Aug, 2026 05:50 PM

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिल्ली दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिल्ली दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद राजधानी दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री Bhupender Yadav से सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मुलाकात की जानकारी अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जी से सौजन्य भेंट की।
हालांकि इस मुलाकात को आधिकारिक तौर पर शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन दतिया उपचुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित हार के बाद मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा कई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषक इसे संगठनात्मक समीक्षा और आगामी रणनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं।
फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय या भाजपा की ओर से इस बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली में होने वाली बैठकों और राजनीतिक गतिविधियों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।