किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मोहन यादव ने खातों में डाले ₹3,300 करोड़ से अधिक की राशि

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jul, 2026 12:01 PM

big good news for farmers cm mohan yadav to deposit over

MP desk: मध्यप्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खंडवा में आयोजित "बलराम कृषि महोत्सव" में शामिल हुए। इस दौरान "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के तहत प्रदेश के किसानों के...

MP desk: मध्यप्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खंडवा में आयोजित "बलराम कृषि महोत्सव" में शामिल हुए। इस दौरान "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के तहत प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में 3300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर खंडवा पहुंचे। इस दौरान नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होकर किसानों को संबोधन किया। कार्यक्रम में किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा कृषि, सिंचाई, आधुनिक खेती एवं किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों के खातों में "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के तहत 3300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डाले हैं।  

कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहें। कृषि महोत्सव में शामिल होने के बाद वे दोपहर 1:05 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत दी जाने वाली यह राशि किसानों की आर्थिक सहायता के उद्देश्य से प्रदान की जा रही है। सरकार का दावा है कि इससे खेती-किसानी के कार्यों में किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!