दतिया को जल्द मिलेगा भाजपा जिलाध्यक्ष! रेस में इस नेता के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा

Edited By meena, Updated: 06 Aug, 2026 08:11 PM

datia to get a bjp district president soon

तिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने सख्त एक्शन लेते हुए पूरी की पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया। जल्द ही अब जिले में नई नियुक्तियां होगी...

दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने सख्त एक्शन लेते हुए पूरी की पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया। जल्द ही अब जिले में नई नियुक्तियां होगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिले की कमान किससे हाथ में जाएगी। इस बीच अटकलों का दौर शुरु हो गया है कि उपचुनाव के दौरान जी जान से जुटे नेताओं को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। जिलाध्यक्ष की रेस में सबसे पहला नाम आशुतोष तिवारी का सामने आ रहा है। हालांकि उपचुनाव में भीतरघात की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। ऐसे में अटकलें है कि पार्टी जिले में पुराने चेहरों को दोहरा सकती है। वहीं कुछ नए चेहरों को जिला कार्यकारिणी में शामिल कर सकती है। माना जा रहा है कि कमेटी की रिपोर्ट के बाद जिले में कई संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा संगठन ने दतिया जिले की पूरी की पूरी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि भीतरघात के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!