Edited By meena, Updated: 25 Jul, 2026 09:17 PM

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए जैसे जैसे वोटिंग का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कांग्रेस की बात करें तो जीतू पटवारी अपने नेताओं के...
दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए जैसे जैसे वोटिंग का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कांग्रेस की बात करें तो जीतू पटवारी अपने नेताओं के साथ पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि पार्टी को समाजवादी पार्टी का पूरा-पूरा समर्थन मिल रहा है।
जीतू पटवारी ने दतिया में एक चुनावी सभा को संबोधन करते हुए बताया कि उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फोन आया था। अखिलेश यादव ने उनसे पूछा है कि मैं क्या मदद कर सकता हूं तो जीतू ने बताया कि मैंने कहा कि आप प्रचार पर आ जाइए। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि वे संसद में हैं। मैं किसी को भेजूंगा, हम सब परिवार के लोग एक साथ है। मैं मध्य प्रदेश की राजनीति बदलने में आपकी पूरी मदद करूंगा।
वहीं जीतू पटवारी ने आगे कहा कि प्रदेश में राजनीति के बदलाव के लिए सपा ने हमारा समर्थन क्यों किया है। उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हमारा समर्थन किया है। इस बार जात पे न पात पे मुहर लगेगी हाथ पे।
बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 30 जुलाई और वोटों की गिनती के लिए 3 अगस्त की तारीख तय की है। ECI के अनुसार, उपचुनाव में NOTA विकल्प सहित कुल 22 उम्मीदवार मैदान में होंगे। चूंकि एक बैलेट यूनिट पर सिर्फ़ 16 नाम ही दिखाए जा सकते हैं, इसलिए हर पोलिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दो बैलेट यूनिट होंगी। वोटर्स को सलाह दी गई है कि वोटिंग बटन दबाने से पहले वे दोनों यूनिट को ध्यान से देख लें।