Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Jun, 2026 12:11 PM

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना है। यहां कई उप निरीक्षक, आरक्षकों के तबादले किए गए है। करीब 60 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। खात बात यह है कि एक ही थानों में चार साल से ज्यादा पदस्थापना के...
भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना है। यहां कई उप निरीक्षक, आरक्षकों के तबादले किए गए है। करीब 60 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। खात बात यह है कि एक ही थानों में चार साल से ज्यादा पदस्थापना के बाद तबादले हुए है। इसके लिए मुख्याल डीसीपी ने आदेश जारी किया है। इस बदलाव को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने व थानों के बेहतर संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस विभाग के इस निर्णय को आगामी प्रशासनिक सुधार और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, नए अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक बदलाव के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक सक्रिय होगी। साथ ही अपराधों पर नियंत्रण और जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान में भी सुधार देखने को मिलेगा।