करणी सेना में महाटूट, प्रदेश अध्यक्ष समेत 2 सौ पदाधिकारियों के इस्तीफे से मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 28 May, 2026 07:04 PM

major split in chhattisgarh karni sena resignations of 200 office bearers inclu

छत्तीसगढ़ करणी सेना में गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। यहां अभिषेक कुमार सिंह समेत 2 सौ से ज्यादा पदाधिकारियों ने डॉ. राज शेखावत की क्षत्रिय...

रायपुर : छत्तीसगढ़ करणी सेना में गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। यहां अभिषेक कुमार सिंह समेत 2 सौ से ज्यादा पदाधिकारियों ने डॉ. राज शेखावत की क्षत्रिय करणी सेना से सामूहिक इस्तीफे दे दिया। यह सामूहिक इस्तीफा संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रदेशभर के कई सक्रिय पदाधिकारी शामिल हैं। इस राजनीतिक और संगठनात्मक बदलाव को संगठन के भीतर वैचारिक संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि तोमर बंधुओं से जुड़े विवाद के कारण यह घटनाक्रम देखने को मिला है। तोमर बंधुओं से जुड़े विवाद की वजह से संगठन के भीतर मतभेद बढ़ गए थे। डॉ. राज शेखावत के कुछ फैसलों और रणनीतियों को लेकर पदाधिकारियों में तकरार बढ़ गई थी। कई बैठकों और चर्चाओं के बावजूद भी तालमेल बैठ नहीं रहा था। इसके बाद अभिषेक कुमार सिंह और उनकी टीम ने संगठन से अलग होने का फैसला लिया।

लंबे चले इस मतभेद के बाद आज आखिरकार अभिषेक कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम ने डॉ. राज शेखावत की क्षत्रिय करणी सेना से सामूहिक इस्तीफे दे दिया। इस बदलाव के साथ ही राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अभिषेक कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अनुराग प्रताप सिंह के नेतृत्व वाले संगठन ने उम्मीद जताई है कि अभिषेक के नेतृत्व में संगठन राज्य में युवाओं, सामान्य वर्ग और समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!