BJP प्रदेश अध्यक्ष ने अचानक राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, राज्यसभा में भेजे जा सकते हैं ये दिग्गज नेता, नाम आए सामने

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 May, 2026 11:46 AM

bjp leadership meet sparks rajya sabha buzz two big names emerge

मध्यप्रदेश में खाली हो रही तीन राज्यसभा सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीतिक कवायद तेज कर दी है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में खाली हो रही तीन राज्यसभा सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीतिक कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Hemant Khandelwal ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व से अहम मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री B. L. Santhosh से चर्चा कर मध्यप्रदेश की राजनीतिक स्थिति और संभावित उम्मीदवारों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश भाजपा की ओर से विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक वर्गों को ध्यान में रखते हुए करीब 15 नामों का एक कैटेगरी वाइज पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा गया है। इस सूची में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री Kailash Vijayvargiya का नाम प्रमुखता से शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lal Singh Arya, पूर्व मंत्री Arvind Bhadauria समेत ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग से कई नेताओं के नामों पर भी चर्चा हुई है।

हालांकि, सबसे बड़ा राजनीतिक संकेत यह माना जा रहा है कि भाजपा फिलहाल मध्यप्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने के पक्ष में दिखाई नहीं दे रही है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश इकाई को स्पष्ट संकेत दिए हैं कि इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की सार्वजनिक बयानबाजी से बचा जाए। इससे राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा इस बार सामाजिक संतुलन, संगठनात्मक पकड़ और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है। यही वजह है कि उम्मीदवार चयन को लेकर दिल्ली स्तर पर लगातार मंथन जारी है। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 जून से 8 जून तक चलेगी, जबकि 18 जून को मतदान कराया जाएगा। अब सबकी नजर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!