भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Edited By meena, Updated: 25 May, 2026 02:42 PM

bjp leader and former mandal president attacked hospitalized in critical condit

डबरा तहसील परिसर में भाजपा नेता एवं पूर्व पिछोर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में गंभीर चोट आई है...

डबरा (भरत रावत) : डबरा तहसील परिसर में भाजपा नेता एवं पूर्व पिछोर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले भी पीड़ित अमरीश शर्मा के सहोना गांव स्थित घर पर चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। उस मामले में पिछोर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

इसी विवाद को लेकर आज तहसील परिसर में फिर से भाजपा नेता पर हमला कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे अमरीश शर्मा के सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!