BJP के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का मोबाइल लूटने वाला निकला चौकीदार

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 May, 2026 06:58 PM

ex speaker robbery accused turns out to be watchman

छत्तीसगढ़ के रायपुर की सड़कों पर बढ़ती झपटमारी के बीच सोमवार सुबह राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर की सड़कों पर बढ़ती झपटमारी के बीच सोमवार सुबह राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक लूट का शिकार हो गए। मॉर्निंग वॉक पर निकले कौशिक के हाथ से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी की तलाश में कई टीमें सक्रिय कर दी गईं।

जानकारी के मुताबिक, धरमलाल कौशिक सुबह करीब सवा 8 बजे अकेले टहलने निकले थे। इसी दौरान एक झपटमार तेजी से उनके पास पहुंचा और हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से भाग निकला। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि कौशिक संभल भी नहीं सके। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

इधर मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी शंकर नगर इलाके में सिंघानिया बिल्डर के यहां चौकीदारी का काम करता है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।

गौरतलब है कि रायपुर में इन दिनों मोबाइल लूट और झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दो दिन पहले ही पंडरी इलाके में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था। अब प्रदेश के बड़े नेता के साथ हुई इस वारदात ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!