Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 May, 2026 11:21 AM

MP Desk: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इलाके गुना में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार को वरिष्ठ बीजेपी नेता व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रपाल किरार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने...
MP Desk: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इलाके गुना में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार को वरिष्ठ बीजेपी नेता व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रपाल किरार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। इसी के साथ ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए गए है।
दरअसल, भाजपा में पिछले कुछ समय से पदाधिकारियों के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ टीका-टिप्पणी का मामला सामने आया था। मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष केपी यादव के समर्थकों को भाजपा की स्थानीय इकाई ने कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा था। इसी बीच भाजपा जिला महामंत्री रवींद्र रघुवंशी (टिल्लू) ने पार्टी संगठन के निर्देश पर बीती 16 मई को चंद्रपाल किरार को नोटिस जारी किया था।
आरोप लगाया गया था कि चंद्रपाल किरार सोशल मीडिया पर लगातार पार्टी के खिलाफ और अनुशासनहीन टिप्पणियां कर रहे है, जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। पार्टी ने उनसे तीन दिन के अंदर लिखित जवाब मांगा था और चेतावनी दी थी कि जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन नोटिस का जवाब देने के बजाय चंद्रपाल किरार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी कोई बात नहीं लिखी जिससे पार्टी की छवि खराब हो। अगर उनसे अनजाने में कोई गलत पोस्ट हो गई हो, तो उसके लिए वे माफी मांगते हैं।
चंद्रपाल किरार का आरोप है कि पार्टी संगठन द्वारा पिछले तीन वर्षों से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जिले की बैठकों में बुलाया नहीं जाता और न ही पार्टी के अन्य कार्यक्रमों की सूचना दी जाती है। इस लगातार हो रही अनदेखी के कारण उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची है, जिसके चलते वे अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।