पेट्रोल पंपों पर भगदड़ जैसे हालात! राज्य में कई पेट्रोल पंप बंद, लोगों में अफरा तफरी का माहौल

Edited By meena, Updated: 14 May, 2026 04:27 PM

stampede like situations at petrol pumps in chhattisgarh

यहां राज्य के कई जिलों में पेट्रोल खत्म होने की खबरों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। कई जिलों में पेट्रोल पंपों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। लोगों में अफरा तफरी का माहौल है...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : PM मोदी की अपील और ईरान और अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राज्य के कई जिलों में पेट्रोल खत्म होने की खबरों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। कई जिलों में पेट्रोल पंपों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। लोगों में अफरा तफरी का माहौल है।

PunjabKesari

पेट्रोल खत्म होने की एक सूचना के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर अचानक लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग अपने अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो बस्तर जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, कहीं डीजल नहीं है तो कहीं पेट्रोल।

PunjabKesari

लोग लंबी कतारे लगाकर पेट्रोल पंप में अपनी टंकियां फुल करने की जद्दोजहत कर रहे हैं। हालांकि पेट्रोल खत्म होने की अफवाह है या सच्चाई इस मामले में किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। इधर राजधानी रायपुर की बात करें तो शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में लंबी कतारे लगी हुई है और लोग पेट्रोल डीजल जमा करने को लेकर जल्दबाजी कर रहे हैं।

PunjabKesari

शहर में हड़कंप का माहौल

शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबा जाम लगा हुआ है। अधिकांश पेट्रोल पंपों को बंद कर दिया गया है। वहीं बचे पेट्रोल पंप भी सीमित मात्रा में लोगों को डीजल दे रहे हैं। वहीं बोतल या प्लास्टिक बैग में पेट्रोल देना बिल्कुल बंद कर दिया है। शहर में संकट का माहौल बना हुआ है जिससे आम दिनों से डीजल पेट्रोल की बिक्री अधिक हो रही है। लोगों का कहना है कि तेल टैंकर भी पेट्रोल पंपों तक एक या दो दिन के अंतर में पहुंच रहे हैं। पिछे से ही सप्लाई प्रभावित हो रही है। आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की सप्लाई बंद होने की आशंका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!